हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीनों घायलों का उपचार के बाद एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा
शव लेकर आ रही एंबुलेंस देर रात एक बजे गांव पहुंचा, लेकिन ऋषिकेश में लगे जाम के कारण साथ में चल रहे बलबीर सिंह शनिवार को छह लोगों के साथ करीब चार बजे सुबह ल्वाणी के पास पहुंचे, यहां उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब चार सौ मीटर खाई में गिरी। जिसमें बांक गांव के एक ही परिवार के बलवीर सिंह पुत्र नारायण सिंह (50), शांति देवी पत्नी बलवीर सिंह (38), आशीष पुत्र बलवीर सिंह (19) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं इसी गांव के कविता देवी पत्नी खुशाल सिंह (28), रोशनी पुत्री लक्ष्मण सिंह (19) , मयंक पुत्र खुशाल सिंह (6) पर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस-प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस व प्राइवेट वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल पहुंचाया। यहां तीनों घायलों का उपचार के बाद एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया। घायलों को लेने एयर एंबुलेंस व एम्स मेडिकल टीम करीब 10:45 में संगम मैदान पहुंची, एम्स की मेडिकल टीम ने करीब 15 मिनट उपचार के बाद घायलों को एम्स ले गए। वहीं तीनों मृतकों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में पोस्ट मार्टम कर शव को उनके परिजनों का सौंप दिया गया। तहसीलदार अक्षय पंकज, थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया, पूर्व विधायक डॉ. जीतराम, जिपंस उर्मिला बिष्ट, डीडी कुनियाल, महावीर बिष्ट , इंद्र सिंह राणा, डॉ कृपाल भंडारी, त्रिलोक बिष्ट आदि ने घटना पर दुख जताया है।