फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehardun Weather: मौसम ने दिखाए तीन रंग...डराया, सताया फिर दी राहत, झमाझम बारिश, तेज आंधी-तूफान से गिरे पेड़

Sat, 30 May 2026 05:33 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

राजधानी देहरादून में मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन साथ मुश्किल भी खड़ी की। तेज आंधी तूफान चलने से कई पेड़ सड़कों पर गिर गए। मौसम विज्ञान विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में आगामी दिनों में वर्षा, गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिलों को सतर्क रहने को कहा है।

विज्ञापन
1 of 5
आंधी तूफान से गिरा पेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दून में मौसम का मिजाज अचानक बदला और झमाझम बारिश हुई। बारिश के दौरान कई स्थानों पर पेड़ टूटकर रास्तों पर गिर गए। कई वाहन बाल-बाल बचे। मौसम विभाग की ओर से आज 30 व 31 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जिलों को सतर्क रहने तथा आवश्यक एहतियाती व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का पत्र भेजा है।

संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को अलर्ट मोड में रखने तथा त्वरित कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक संसाधनों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों एवं कमजोर संरचनाओं से दूर रहें। मौसम संबंधी नवीनतम जानकारी एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
 

विज्ञापन

2 of 5
देहरादून में बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इससे पहले शुक्रवार को भी उत्तराखंड में मौसम बदला तो 24 घंटे के भीतर तीन रंग देखने को मिले। मौसम ने ऐसा रंग बदला कि पहाड़ से लेकर मैदान तक रात को चली आंधी-तूफान और बारिश ने लोगों को खूब डराया तो सुबह मौसम साफ हुआ तो गर्मी ने कुछ देर के लिए सताया भी हालांकि देर शाम को मौसम बदला और गर्मी से राहत मिली।
 

विज्ञापन

3 of 5
देहरादून में बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

देर रात अचानक तेज आंधी-तूफान ने शहर में दस्तक दी। तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और मूसलाधार बारिश ने लोगों को चौंका दिया। कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं और लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया।

 

4 of 5
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुबह होते-होते मौसम पूरी तरह साफ हो गया। आसमान खुलते ही चटक धूप निकल आई और गर्मी ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर तक तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम ढलते-ढलते मौसम ने फिर करवट ली।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  हादसों का काला दिन, अलग-अलग दुर्घटनाओं में नौ लोगों की मौत, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाहन पर गिरा पेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आसमान में बादल छा गए और हल्की ठंडी हवाओं ने वातावरण को सुहावना बना दिया। दिनभर की गर्मी के बाद शाम का यह बदलाव लोगों के लिए राहत भरा रहा और लोगों ने खुले में निकलकर मौसम का आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ऐसे ही बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल देहरादून में मौसम के इस बदलते मिजाज ने लोगों को यह एहसास करा दिया कि पहाड़ का मौसम कब क्या रूप ले ले, कहा नहीं जा सकता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें