snowfall
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के चलते कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद पड़ा है। जखोली और ऊखीमठ ब्लाक के कई गांवों में बर्फबारी के बाद ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्यों में दिक्कतें हो रही हैं। कालीमठ घाटी के चौमासी, चिलौंड, जाल तल्ला व मल्ला सहित मद्महेश्वर घाटी के गौंडार के अलावा रांसी के ऊपरी तरफ, तोषी गांव में बर्फ पड़ी है। जखोली ब्लाक के चिरबटिया, पालाकुराली, धनकुराली, खलवा, उच्छना, महारपोखरी आदि गांव बर्फ से लकदक बने हुए हैं। ग्रामीणों को मवेशियों के लिए चारापत्ती जुटाने और पेयजल के लिए खासी दिक्कत हो रही है। दूसरी तरफ कुंड-ऊखीमठ-गोपेश्वर हाईवे भी दो से ढाई बर्फ बर्फ के कारण दुगलबिट्टा से आगे बंद पड़ा है। इससे चोपता पहुंच रहे पर्यटकों को कई किमी पैदल नापना पड़ रहा है।