अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे में दिल्ली भ्रमण के दौरान कुमाऊंनी संस्कृति का खासा प्रभाव देखने को मिला। विशेषकर उनकी पत्नी, यूएसए की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के कार्यक्रमों में इसकी झलक दिखी।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : PTI
मेलानिया ट्रंप के स्वागत समारोह में बेड़ू पाको बारोमासा...की धुन बजी तो राष्ट्रपति भवन में डिनर के दौरान मेलानिया ट्रंप कुमाऊंनी डिजाइन के झुमके पहने नजर आईं। मेलानिया ट्रंप दिल्ली में मोतीबाग के नानकपुरा के सर्वोदय को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हैप्पीनेस क्लास में शामिल होने गईं थीं।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : PTI
इस दौरान उनके स्वागत में बैंड पर लगातार प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय कुमाऊंनी धुन बेड़ू पाको बारोमासा... बजाई जा रही थी। बेड़ू पाको लोकप्रिय कुमाऊंनी गीत है। इसे ब्रजेंद्र लाल साह ने लिखा था। मोहन उप्रेती, बीएम शाह ने इसे संगीत दिया।
4 of 5
- फोटो : ANI
यह कुमाऊंनी गीत 1950 की शुरुआत में लिखा गया था और तब से यह अत्यंत लोकप्रिय है। उत्तराखंड के घर-घर में और हर उत्सव में यह गीत गाया-बजाया जाता है।
कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति भवन में डिनर के दौरान मेलानिया ट्रंप कुमाऊंनी डिजाइन के झुमके पहने नजर आईं। इन दोनों ही महत्वपूर्ण अवसरों पर कुमाऊं की संस्कृति के विविध रंगों से कुमाऊंनी संस्कृति को नए आयाम मिले हैं।