ट्विटर पर केआरके बॉक्स ऑफिस के ताजा ट्विट से बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला काफी नाराज हैं। उर्वशी रौतेला ने कानूनी नोटिस भेजने की धमकी दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
KRK के ट्वीट पर भड़कीं उर्वशी रौतेला, देंगी कोर्ट नोटिस
2 of 7
दरअसल उक्त ट्विट में बॉलीवुड गायक मीका और फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के जल्द शादी करने की बात कही गई है। हालांकि केआरके (कमाल आर खान) ने अपने अधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर इस ट्विट का खंडन करते हुए कहा है कि वह ट्विटर एकाउंट मैं नहीं चलाता हूं।
विज्ञापन
KRK के ट्वीट पर भड़कीं उर्वशी रौतेला, देंगी कोर्ट नोटिस
3 of 7
उधर उर्वशी के उन्हें बुरा भला कहने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अगर उर्वशी ने अपनी जुबान बंद नहीं की तो वे अपनी स्टाइल में उन्हें जवाब देंगे। उर्वशी की मां मीरा रौतेला ने शादी की खबर को सिरे से नकार दिया है और केआरके पर उर्वशी के नाम पर पब्लिसिटी पाने का आरोप लगाया।
KRK के ट्वीट पर भड़कीं उर्वशी रौतेला, देंगी कोर्ट नोटिस
4 of 7
दरअसल पूरे विवाद की शुरूआत ट्विटर पर मीका के उर्वशी के साथ फोटो शेयर करने से हुई। वेलेंटाइन डे के एक दिन बाद शेयर इस फोटो में मीका ने लिखा कि ‘रॉकिंग उर्वशी के साथ’ इसके बाद इस फोटो पर केआरके बॉक्स ऑफिस नाम से हुए ट्विट में दोनों के जल्द शादी करने की योजना के बारे में जिक्र किया गया।
विज्ञापन
KRK के ट्वीट पर भड़कीं उर्वशी रौतेला, देंगी कोर्ट नोटिस
5 of 7
ट्विट में उन्होंने लिखा कि हमारे सूत्र बताते हैं कि उर्वशी आजकल मीका के घर ज्यादा वक्त बिता रही हैं और वे जल्दी ही शादी करने जा रही हैं।
विज्ञापन
KRK के ट्वीट पर भड़कीं उर्वशी रौतेला, देंगी कोर्ट नोटिस
6 of 7
अमर उजाला से बातचीत करते हुए उर्वशी की मां मीरा रौतेला ने इस चर्चाओं को कोरी अफवाह करार दिया। उन्होंने कहा कि उर्वशी के नाम का फायदा उठाकर केआरके खुद को लाइम-लाइट में लाने की कोशिश कर रहा है। मीरा रौतेला ने बताया कि उर्वशी का पूरा ध्यान अपने करियर पर है। उन्होंने कहा कि इस तरह की चर्चाओं में किसी तरह की सच्चाई नहीं है।
KRK के ट्वीट पर भड़कीं उर्वशी रौतेला, देंगी कोर्ट नोटिस
7 of 7
उधर केआरके के ट्विट से झल्लाई उर्वशी ने केआरके को ट्विट करके जीभरकर बुरा भला कहा है और कानूनी नोटिस भेजने की धमकी दी। इस पर केआरके ने कहा कि उर्वशी पब्लिसिटी के लिए यह सब कर रही हैं।