ऊर्जा मित्र मोबाइल एप राष्ट्र को समर्पित होते ही उत्तराखंड में भी इस योजना पर तेज गति से कार्य होने लगेगा। यूपीसीएल ने राज्य के सभी फीडरों को इसके लिए सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
इस योजना से उपभोक्ताओं को बिजली कटौती और उसके कारणों की सूचना मोबाइल पर एसएमएस के जरिये मिल जाएगी। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पियूष गोयल आज (मंगलवार को) नई दिल्ली में एप का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने भी सोमवार को इस योजना पर अधिकारियों से विचार विमर्श किया। अधिकारियों ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं के नंबर सिस्टम में फीड करने की प्रक्रिया जारी है।
4 of 6
मिश्रा ने इस पर तेजी से काम करने निर्देश दिए है। प्रबंध निदेशक ने निर्देश दिए बिलिंग काउंटर पर बिल जमा कराते समय संबंधित उपभोक्ताओं से उनका मोबाइल नंबर पूछकर रिकॉर्ड में रखना सुनिश्चित कराएं। इसके अलावा मीटर रीडर जब रीडिंग नोट करने जाते हैं, तो उपभोक्ता से मोबाइल नंबर पूछ लें।
विज्ञापन
5 of 6
एमडी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे खुद भी इन माध्यमों से यूपीसीएल को अपना मोबाइल नंबर नोट कराएं। प्रबंधन निदेशक बीसीके मिश्रा ने बताया कि इस योजना के पूरी तरह से लागू हो जाने पर बिजली कटौती, उसके कारण और कितनी देर में बिजली आपूर्ति बहाल होगी,
ये सभी जानकारी संबंधित फीडर के अधीन आने वाले क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को मोबाइल पर एसएमएस के जरिये मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से यूपीसीएल के निदेशक (परियोजना) एमके जैन दिल्ली में उद्घाटन कार्यक्रम में रहेंगे।