फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्ति चक्र से नवाजा जाएगा उड़ी हमले में आठ आतंकियों को मार गिराने वाला भारत मां का ये लाल

Thu, 17 Aug 2017 01:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पीपलकोटी
विज्ञापन
1 of 5
Uri attack
उड़ी हमले में आठ आतंकियों को मार गिराने वाले चमोली जिले के मठ गांव निवासी मेजर प्रीतम सिंह कुंवर को कीर्ति चक्र से नवाजा जाएगा।
 
विज्ञापन

2 of 5
pritam singh
उन्हें जम्मू कश्मीर के उड़ी में लंबी मुठभेड़ के बाद आठ आतंकियों को मार गिराने पर शांतिकाल के दूसरे सबसे बड़े वीरता पुरस्कार के लिए चुना गया है। 71वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा इन पुरस्कारों की घोषणा की गई है। मेजर प्रीतम सिंह कुंवर को कीर्ति चक्र के लिए चुने जाने की घोषणा से चमोली के बंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

 
विज्ञापन

3 of 5
pritam singh
गढ़वाल राइफल के मेजर प्रीतम सिंह कुंवर मठ गांव के मूल निवासी हैं और वर्तमान में उनका परिवार देहरादून में रहता है। मेजर कुंवर के पिता नरेंद्र सिंह कुंवर भी सेना से सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि उनकी माता रुक्मणी देवी गृहणी हैं। 

 

4 of 5
उड़ी हमला
इसी वर्ष 26 मई को उड़ी के सेक्टर चार में आतंकी हमला हुआ था। तब मेजर प्रीतम सिंह कुंवर के नेतृत्व में उनकी 17 सदस्यीय टीम ने लंबी मुठभेड़ के बाद आठ आतंकियों को मार कर आपरेशन पूरा किया था। मेजर प्रीतम के पिता नरेंद्र सिंह कुंवर का कहना है कि प्रीतम ने राज्य और देश का गौरव बढ़ाया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Uri Attacks
दशोली ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख अयोध्या हटवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील कोठियाल, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, विजय प्रसाद मलासी, हरीश पुरोहित, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिबोधनी खत्री और गौरव फर्स्वाण का कहना है कि बंड क्षेत्र के अधिकांश युवा भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कीर्ति चक्र के लिए मेजर प्रीतम सिंह का चयनित होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें