फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इच्छा पूरी करने वाले 'विश पॉंड' में मिले इस तत्व ने वैज्ञानिकों को चौंकाया

Mon, 29 Aug 2016 12:01 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
wishpond in ladakh nubra valley
लद्दाख की नुब्रा घाटी के सबकी इच्छा पूरी करने वाले ‘विश पॉड’ में यूरेनियम और थोरियम मिला है। ‘विश पॉड’ नामक इस जलाशय के आसपास की चट्टानों में इन तत्वों के मिनरल्स पाए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 8
wishpond in ladakh nubra valley
ये दोनों बेशकीमती तत्व एटमिक एनर्जी और ऊर्जा उत्पादन के काम आते हैं। नुब्रा घाटी में यूरेनियम मिनरल्स मिलने के बाद हिमालय के उन क्षेत्रों में भी इन तत्वों के पाए जाने की उम्मीद बढ़ गई है जहां एलबीटाइट चट्टानें हैं।
विज्ञापन

3 of 8
wishpond in ladakh nubra valley
नुब्रा घाटी के जलाशय ‘विश पॉड’ की बौद्ध धर्म में बड़ी मान्यता है। बौद्ध श्रद्धालु इस जलाशय की परिक्रमा लगाते हैं। माना जाता है कि इसकी परिक्रमा से विश (इच्छा) पूरी होती है।

4 of 8
uranium
विज्ञानियों की टीम कई सालों से यहां शोध कर रही है। टीम ने इस जलाशय के आसपास की चट्टानों की जांच की।
विज्ञापन

5 of 8
wishpond in ladakh nubra valley
एलबीटाइट चट्टानों की जब परतें उधेड़ी गईं तो यूरेनियम और थोरियम दोनों के मिनरल्स मिले। इसके बाद अगले चरण की शोध की बृहत कार्ययोजना की तैयारी है।
विज्ञापन

6 of 8
wishpond in ladakh nubra valley
वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान के वरिष्ठ विज्ञानी डा. हिमांशु कुमार सचान, डा. समीर तिवारी समेत नौ विज्ञानियों ने नुब्रा घाटी में एलबीटाइट चट्टानों के अलग-अलग सैंपल लिए थे। इन सैंपल की जब केमिकल एनालिसिस की गई तो इसमें यूरेनियम, थोरियम का जमाव पाया गया।
विज्ञापन

7 of 8
wishpond in ladakh nubra valley
इसमें छह पीपीएम (पार्टस पर मिलियन) यूरेनियम और सात पीपीएम थोरियम पाया गया है। विज्ञानियों का कहना है कि यहां यूरेनियम और थोरियम मिनरल्स की पुष्टि होने के बाद इन तत्वों के मिलने की और संभावना बढ़ गई। यहां अन्वेषण की आवश्यकता है। हिमालय के अन्य स्थानों पर जहां एलबीटाइट चट्टानें हैं उनमें भी यूरेनियम, थोरियम के मिनरल्स पाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
wishpond in ladakh nubra valley
विश पॉड की एलबीटाइट रॉक्स के सैंपल की जियो केमिकल एनालिसिस में यूरेनियम, थोरियम के मिनरल्स मिले हैं। इससे संभावनाएं बढ़ गई हैं। राजस्थान में भी एलबीटाइट रॉक्स में यूरेनियम मिल चुका है। इस क्षेत्र में अभी और अन्वेषण की आवश्यकता है।
- डा. हिमांशु कुमार सचान, वरिष्ठ विज्ञानी, वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें