उत्कर्ष के पिता तेजवीर सिंह तोमर कक्षा दस और 12 में टॉपर रहे हैं। एमकॉम में 9वां स्थान आया था। पांच साल एलआईसी में कार्य किया। पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सेल्स टैक्स अफसर बनने का अवसर मिला, लेकिन नौकरी नहीं की। वर्ष 1989 में यूपी हायर सर्विस कमिश्न से हरिद्वार आए और तभी तक एसएमजेएन पीजी कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। माता डा. शशि प्रभा भी बचपन से होनहार रही हैं। बीए, एमए करने के बाद राजनीतिक विज्ञान से एमफिल की और गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद पीएचडी की और वर्तमान में महिला महाविद्यालय में प्राचार्य हैं। उत्कर्ष की बहन अदिति तोमर ने वर्ष 2013 में 96.3 प्रतिशत के साथ 12वीं कक्षा में उत्तराखंड में दूसरा स्थान हासिल किया था। सिस्को कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर वर्तमान में कार्यरत हैं और यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं।