फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सैनिक कल्याण मंत्री के आवास का घेराव करने पहुंचे उपनल कर्मी, पुलिस ने रोका...धक्का-मुक्की, तस्वीरें

Fri, 16 Feb 2024 02:25 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
उपनल कर्मचारियों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

लंबित मांगों को लेकर बीते चार दिन से धरने पर बैठे उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के कर्मचारी आज सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के आवास का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उपनल कर्मियों को रोकने की कोशिश की, जिसके चलते पुलिस और कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। 

भारी संख्या में मंत्री का आवास कूच करने पहुंचे उपनल कर्मियों को पूर्व सीएम हरीश रावत भी समर्थन देने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा, वर्ष 2021 में सरकार ने उनके मसले के निपटारे को लेकर तीन कैबिनेट मंत्रियों की एक उप समिति गठित की थी।

समिति सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है, लेकिन इस रिपोर्ट को लागू नहीं किया गया। कर्मचारियों ने कहा, अपर मुख्य सचिव के 18 जुलाई 2023 के शासनादेश को भी रद्द किया जाए और किसी भी कर्मचारी की सेवा समाप्त न की जाए। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल ने कहा, पिछले कई वर्षों से विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल कर्मचारियों के पदों को सृजित पदों के विपरीत बताते हुए कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की जा रही हैं, जो उनके साथ अन्याय है।

विज्ञापन

2 of 5
उपनल कर्मचारियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
कहा कि शासन की ओर से पूर्व में इस तरह के कर्मचारियों को न हटाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इस पर अमल नहीं किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
उपनल कर्मचारियों के प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व सीएम हरीश रावत। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा, उपनल कर्मचारियों के पदों को अधिसंख्यक घोषित किया जाए।

4 of 5
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
मोर्चे के सहसंयोजक प्रमोद गुसाईं ने कहा, विभागीय मंत्री गणेश जोशी और सचिव दीपेंद्र चौधरी ने विधान सभा सत्र के दौरान लंबित मांगों के निपटारे का आश्वास दिया था, लेकिन इस दिशा में कुछ नहीं किया। 

ये भी पढ़ें...Chamoli:  तपोवन में एनटीपीसी के बैराज साइड में दिखा लेपर्ड, दहशत में आए लोग... यहां स्कूटी सवार पर झपटा गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उपनल कर्मियों को रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
उपनल कर्मचारियों के प्रदर्शन में एक कर्मचारी को चोट भी लग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें