फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ग से कम नहीं वह जगह, जहां होने वाली है आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी, तस्वीरों में देखें

Mon, 06 Aug 2018 08:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 6
Triyuginarayan Temple
खबरें आ रही हैं कि देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश और बहू श्लोका मेहता की शादी उत्तराखंड के त्रियुगीनारायण मंदिर में करवाने जा रहे हैं। इस मंदिर की सुंदरता को दिखाते हुए कुछ तस्वीरें आपके सामने पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
triyuginarayan
मान्यता है कि रुद्रप्रयाग के त्रियुगीनारायण मंदिर में भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। मंदिर में एक ज्योति सदियों से लगातार जलती आ रही है। इसी ज्योत के सामने शिव और पार्वती ने सात फेरे लिए थे।
 
विज्ञापन

3 of 6
triyuginarayan
कुछ दिन पहले प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के त्रियुगीनारायण में शादी होने की संभावनाओं ने इस धार्मिक स्थान को देश-दुनिया में सुर्खियों में ला दिया है। 

 

4 of 6
triyuginarayan
इसी बीच त्रियुगीनारायण में एक विवाह आयोजन के दौरान तैयार की गई पहली लघु डॉक्यूमेंट्री फिल्म को लांच किया गया है। इसे यू-ट्यूब पर दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। 19 मार्च को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा त्रियुगीनारायण को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में घोषित करने के कुछ ही दिन बाद दुबई में रहने वाले कुमाऊं के दो परिवारों ने अपने बेटे-बेटी का विवाह त्रियुगीनारायण मंदिर में करवाया था।
विज्ञापन

5 of 6
triyuginarayan
विवाह में सभी व्यवस्थाएं गढ़माटी टीम द्वारा की गई थी। इसी विवाह पर आधारित यहां की पहली लघु डॉक्यूमेंट्री फिल्म (वीडियो) तैयार की गई, जिसे बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर लांच किया गया। वीडियो में टीम की सहयोगी महिला नव जागरण समिति अध्यक्ष शशि रतूड़ी व अन्य महिलाओं द्वारा गए पारंपरिक मांगल गीतों के साथ मंदिर में विवाह होता दिखाया गया है। साथ ही मंदिर के पुजारियों द्वारा यहां की धार्मिक महिमा, अखंड ज्योति व भगवान के बामन अवतार के बारे में बताया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
triyuginarayan
विवाह बंधन में बंधे नव दंपति ने भी इस स्थान को भव्य व सुंदर बताया है। इधर, गढ़माटी संस्थापक व वेडिंग प्लानर रंजना रावत के अनुसार त्रियुगीनारायण में विवाह आयोजन के माध्यम से लोक परंपराओं व रीति-रीवाजों के प्रचार-प्रसार के साथ स्थानीय को रोजगार भी मिलेगा। पांडवाज के सलिल डोभाल के अनुसार त्रियुगीनारायण के प्रचार-प्रसार को लेकर चार लघु फिल्में जल्द लांच की जाएंगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें