त्योहारी सीजन में प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मसूरी पर्यटकों की आवाजाही से गुलजार होने लगी है। सितंबर माह की तुलना में अक्तूबर में पर्यटकों की आमद में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा पर्यटक दिल्ली, गुरुग्राम, उत्तर प्रदेश समेत अन्य शहरों से आ रहे हैं।