Unlock-5 in Uttarakhand : इस वीकेंड फिर सरोवर नगरी नैनीताल में आई पर्यटकों की बहार, तस्वीरें
Sat, 10 Oct 2020 09:17 PM IST
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
{{#ga_cid}}
{{/ga_cid}}
{{/eligible}}
नैनीताल
- फोटो : अमर उजाला
वीकेंड पर नैनीताल में फिर से सैलानियों की भीड़ जुटी। शनिवार को पर्यटकों ने नैनीझील में बोटिंग का आनंद लिया।
वहीं मॉल रोड, नैना देवी मंदिर, तिब्बती मार्केट, पंत पार्क, बैंड हाउस और तल्लीताल सेल्फी प्वाइंट में पर्यटकों की भीड़ लगी रही।
नगर के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक चिड़ियाघर में 384 वयस्क और 44 बच्चों ने वन्य प्राणियों के दीदार किए।
साथ ही केव गार्डन में 350 पर्यटक पहुंचे। हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में 97, जबकि वाटर फाल में 435 पर्यटकों ने मौज मस्ती की।
इसके अलावा टिफिन टॉप और बारापत्थर में घुड़सवारी और हिमालय दर्शन और स्नोव्यू में भी सैलानी पहुंचे।