अनलॉक-4 शुरू होते ही सरोवर नगरी नैनीताल में सैलानियों की संख्या में भी इजाफ होने लगा है। लॉकडाउन के बाद यह पहली बार है जब यहां इतनी ज्यादा संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। इसके चलते पार्किंग तक फुल हो गई है। अगले महीने के पहले वीकेंड के लिए कई होटल अभी से पैक हो गए हैं। वहीं, पहाड़ों की रानी मसूरी भी सैलानियों से गुलजार होने लगी है। अगले वीकेंड के लिए मसूरी के होटलों में 80 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है। इससे कारोबारियों के चेहरे भी खिलने लगे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को चटख धूप खिली तो नैनीताल पहुंचे सैलानियों ने बोटिंग कर जमकर मौज मस्ती की। सुबह से ही माल रोड, पंत पार्क, स्नोव्यू, चिड़ियाघर आदि स्थानों पर सैलानियों की चहलकदमी बनी रही। पार्किंग में भी अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक वाहन नजर आए।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इसके चलते अब पर्यटन को भी रफ्तार मिलने लगी है। कोरोना संक्रमण के दौरान पर्यटन संबंधी गतिविधियों में लगे प्रतिबंधों के हटने के साथ ही नैनीताल के आसपास के पर्यटन स्थलों पर भी भीड़ दिखने लगी है।
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, अक्तूबर के पहले हफ्ते में शुक्रवार को गांधी जयंती का अवकाश है। उसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी। तीन दिन अवकाश होने के कारण सैलानियों ने नैनीताल में होटलों की एडवांस बुकिंग करानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
होटल कारोबारियों के अनुसार, अक्तूबर में पर्यटन के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। अभी तक सैलानी इसलिए नहीं आ रहे थे क्योंकि उन्हें अपने साथ कोरोना जांच प्रमाण पत्र लाने थे और बॉर्डर पर जांच करानी थी।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
अब कोविड जांच की बाध्यता खत्म होने और बॉर्डर पर जांच का प्रतिबंध हटने से सैलानी खुशी-खुशी यहां आ रहे हैं। जब से प्रतिबंध हटे हैं तभी से होटलों में बुकिंग को लेकर पूछताछ बढ़ गई है। यूपी, एनसीआर, हरियाणा और दिल्ली के सैलानी कमरे बुक करा रहे हैं।
उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सहानी ने बताया कि मसूरी में पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। शनिवार और रविवार को ज्यादातर पर्यटन स्थलों पर काफी भीड़ रही। अगले वीकेंड पर 80 प्रतिशत कमरो की बुकिंग होना अच्छा संकेत है। मसूरी होटल एसोसिएशन के सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि पर्यटन गतिविधियां शुरू होने के बाद पिछले दिनों से व्यवसाय में करीब 40 प्रतिशत वृद्धि हुई है। मसूरी व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि सरकार के निर्णय से प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय को काफी राहत मिली है।