उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में शनिवार को हुई सीजन की पहली बर्फबारी का पर्यटकों ने खूब लुत्फ उठाया। बर्फबारी देख पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। पर्यटकों ने बर्फबारी की तस्वीरें अपने मोबाइल के कैमरे में भी कैद की। आप भी तस्वीरें देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली और बंगलुरू के पर्यटकों का 26 सदस्यीय दल 15 सितंबर को गोमुख से रवाना हुआ था और दल रविवार को कलनदी खाल से होते हुए नगताल पहुंचा।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को माणा-घस्तोली ट्रेक पर पर्यटक पहुंचे तो यहां उन्हें बर्फ गिरी दिखी। पर्यटक तारेंद्र मर्तोलिया ने बताया कि उन्होंने और उनके साथियों ने करीब आधे घंटे तक बर्फबारी का लुत्फ उठाया।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर बाद अच्छी बर्फबारी हुई। उन्होंने बर्फबारी को अपने मोबाइल फोन में कैद किया। उन्होंने कहा कि गोमुख से नगताल ट्रेक बेहद खूबसूरत और रोमांच भरा है।