marriage
शुक्रवार को कुजौं-मैकोट क्षेत्र में स्थित गणजेश्वर मंदिर में आस्ट्रेलियन दंपति पीटर और रोंडा का हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया। यहां मंत्रोच्चारण के साथ दंपति ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। पूनम रावत ने बताया कि उनकी फ्रेनवे ट्रेवल कंपनी की शाखा का संचालन जर्मनी में भी किया जा रहा है। कंपनी की ओर से विदेशी पर्यटकों को होम स्टे के जरिए उत्तराखंड की संस्कृति और लोक जीवन से रूबरू कराने का कार्य किया जा रहा है। अर्जुन (पीटर) ने कहा कि हिंदू धर्म में शादी का यह विधान अनूठा है। इसी से प्रभावित होकर उन्होंने यहां दोबारा विवाह रचाया है।