फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोबरा और उससे भी जहरीले सांप के साथ युवक कर रहा था ऐसा काम, देखकर सकते में आई पुलिस

Sun, 18 Mar 2018 04:46 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
black cobra
एक युवक सबसे ज्यादा जहरीले सांपों में शामिल रसैल वाइपर और कोबरा के साथ ऐसा काम करता पकड़ा गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
snake
पुलिस ने एक वन्यजीव तस्कर को संरक्षित व प्रतिबंधित कोबरा और रसैल वाइपर प्रजाति के दो सांपों के साथ पकड़ा है। बाजार में इन दोनों सांपों की कीमत दस लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
snake
थानाध्यक्ष दीपक कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गांव घोस्सीपुरा में सपेरा बस्ती में छापा मारा। पुलिस टीम ने वन्यजीव तस्कर को उस समय पकड़ा जब वह सांपों को बेचने जाने की तैयारी में था। पूछताछ में युवक ने अपना नाम नीटू निवासी गांव घोस्सीपुरा बताया है।

4 of 5
snake
आरोपी नीटू ने बताया कि यह सांप तांत्रिक विद्या में काम आते हैं। इसलिए यह ऊंचे दामों पर बिकते हैं। नीटू ने बताया कि वह उत्तराखंड के अलावा यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में इस प्रजाति के सांपों को पांच से छह लाख रुपये में बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
snake
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दीपक कठैत के अलावा फेरूपुर चौकी प्रभारी ओमकांत भूषण, एसआई अरविंद रतूड़ी, प्रकाश चंद, सिपाही रवि पंत, विनोद कुमार, मुकेश उनियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें