जियो ने फिर अपने ग्राहकों के लिए नया ऑफर पेश किया है। इसमें आपको एक हजार जीबी तक डाटा मिलेगा। साथ में अन्य भी कई फायदे होंगे। देहरादून के रिचार्ज रिटेलर शुभम पंत ने बताया कि, इस प्लान में कुल 1024 जीबी डाटा दिया जाएगा। यह प्लान एक साल के लिए वैध होगा। लेकिन यह प्लान कुछ सिलेक्टेड यूजर्स को ही मिल पाएगा। इसके लिए आपको 4,999 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। साथ ही ये प्लान केवल उन्हें मिलेगा जो जियो की वेबसाइट से सैमसंग गैलेक्सी एस 9 और गैलेक्सी एस 9 + फोन खरीदेंगे। इस प्लान में कुल 1024 जीबी डाटा दिया जाएगा। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस, रोमिंग आदि की भी सुविधा मुफ्त में मिलेगी। जानकारी के मुताबिक, अगर कस्टमर ये फोन ओर प्लान लेगा तो उन्हें 1500 रुपए तक का फायदा होगा। (फोन खरीदते वक्त एक बार अपने नजदीकी रिटेलर से इसके बारे में जानकारी जरूर ले लें।)