अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी गेंदबाजी से विपक्षी टीम को धूल चटाने वाले इस भारतीय क्रिकेटर के पास कभी फीस के पैसे भी नहीं होते थे। लेकिन आज अपनी प्रतिभा के बल पर वह करोड़ों दिलों का 'बादशाह' बन गया है।
विज्ञापन
2 of 7
kamlesh nagarkoti
शनिवार को हुए वर्ल्ड कप फाइनल में मूलतः उत्तराखंड के कमलेश नागरकोटी ने दो विकेट लिए। अपनी तेज गेंदबाजी के लिए कमलेश को हमेशा से ही सराहा जाता रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
कमलेश नागरकोटि
- फोटो : Amar Ujala
अंडर 19 विश्व कप से आईपीएल में इंट्री मारने वाले कमलेश नागरकोटी इस श्रेणी में सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उनकी धारदार गेंदबाजी की को देखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 3 करोड़ 20 लाख में खरीदा है।
4 of 7
kamlesh nagarkoti
इस 18 साल के तेज गेंदबाज ने अंडर19 वर्ल्ड कप में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंद फेंकी है। इनकी गेंदबाजी से सभी हैरान हैं।
विज्ञापन
5 of 7
kamlesh
कमलेश ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान उन्हें स्ट्रगल का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि वे संस्कार वैली स्कूल में पढ़ना चाहते थे, लेकिन उनका फैमिली बैकग्राउंड ऐसा नहीं था कि वे स्कूल की फीस दे पाएं।
विज्ञापन
6 of 7
अपने परिवार के साथ नागरकोटि
- फोटो : Amar Ujala
ऐसे में स्कूल के टीचर्स और उनके कोच सुरेंद्र राठौर ने उन्हें काफी सपोर्ट किया। उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल से कमलेश के लिए बात की। जिसके बाद स्कूल की प्रिंसिपल ने भी कमलेश की मदद की और स्कूल फीस माफ कर दी।