आठवीं के एक छात्र ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, लेकिन इसकी वजह जानेंगे तो आपका भी दिल पसीज जाएगा...
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दल्लालान में आठवीं के एक छात्र ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। छात्र लंबे समय से बीमार था और उसका इलाज दिल्ली में चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में ले लिया।
तीर्थ पुरोहित शेवतकांत शर्मा का बेटा सात्विक शर्मा दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में कक्षा आठ का छात्र था। बताया जाता है कि रविवार शाम को करीब साढ़े सात बजे सात्विक शर्मा ने खुद को घर की पहली मंजिल के एक कमरे में बंद कर लिया और गोली मार ली।