फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patwari Exam: 498 केंद्रों पर एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, वीडियोग्राफी के साथ हुई कड़ी चेकिंग

Sun, 12 Feb 2023 08:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
पटवारी परीक्षा के दौरान चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद रविवार को दोबारा परीक्षा संपन्न हुई। एक ओर जहां राज्य लोक सेवा आयोग ने चैन की सांस ली तो वहीं सरकार ने भी इतनी बड़ी परीक्षा के आयोजन के बाद राहत ली है। दोनों का ही दावा है कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही। रविवार को दोबारा हुई परीक्षा में 1,03,730 अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रदेशभर में 498 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को लंबी चेकिंग से गुजरना पड़ा।

Patwari Exam: गोपेश्वर में प्रश्नपत्र के सेट की सील खुली मिलने पर छात्र ने जताई आपत्ति, वीडियोग्राफी देख माना

रविवार को सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के आसपास उम्मीदवारों की भीड़ जुट गई थी। 11 बजे से परीक्षा शुरू होनी थी लेकिन इससे पहले ही साढ़े नौ बजे से परीक्षा केंद्रों के गेट खुल गए। अभ्यर्थियों को सघन चेकिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग से गुजरना पड़ा। जब अभ्यर्थी विद्यालय परिसर के अंदर परीक्षा के लिए आए तो उनका बैग, मोबाइल फोन, अन्य कागज जमा करवा लिए गए। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के पांच-पांच जवान तैनात थे। परीक्षा केंद्र पर हर पल की वीडियोग्राफी भी कराई गई। 
विज्ञापन

2 of 5
पटवारी परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी - फोटो : अमर उजाला
देहरादून जिले के 72 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। भर्ती परीक्षा के लिए शासन के निर्देश पर आठ जोनल एवं 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात करने के साथ ही आठ पुलिस क्षेत्राधिकारियों, 14 थाना प्रभारियों, 72 उप निरीक्षकों समेत 360 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
पटवारी परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी - फोटो : अमर उजाला
सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के पांच-पांच जवान तैनात थे। जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि जिले के 72 परीक्षा केंद्रों पर 28584 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन महज 17196 परीक्षार्थी शामिल हुए। ऐसे में 11388 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 60.14 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए, वहीं 39.84 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। 

4 of 5
पटवारी परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में राजकीय इंटर कॉलेज पटेलनगर, देहरादून के प्रधानाचार्य देवेंद्र खत्री ने बताया कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र, आधार कार्ड के साथ में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई। पेपर शुरू होने से पहले प्रश्न पत्र खुलने और उन्हें जमा करने की वीडियोग्राफी भी की गई। बिना प्रवेश पत्र के अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं दी गई। अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने प्रवेश पत्र ऑनलाइन निकलवाया है। सर्वर डाउन होने की वजह से प्रवेश पत्र निकलने में परेशानी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पटवारी परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
सुबह से सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात था। पुरुष पुलिसकर्मी के साथ ही महिला पुलिसकर्मी भी तैनात थीं। वहीं, कुछ केंद्रों पर अभ्यर्थियों को जूते मोजे और चप्पल भी निकालने पड़े। उन्होंने बताया कि तीन वीडियो और फोटोग्राफर आए थे जो अलग-अलग मोमेंट की फोटो और वीडियो ले रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें