फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: युवाओं का आक्रोश नहीं थमा, साथियों की जमानत का इंतजार, हरीश रावत को पुलिस ने मिलने जाने से रोका

Sun, 12 Feb 2023 10:06 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
शहीद स्मारक पर पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज शनिवार सुबह सीएम पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की। सीएम ने बताया कि वार्ता सकारात्मक रही, लेकिन दूसरी तरफ राजधानी देहरादून में युवाओं के साथ ही कांग्रेस का भी प्रदर्शन जोर-शोर से जारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बलवा और पत्थरबाजी के आरोप में गिरफ्तार छह अभ्यर्थियों को पटवारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी गई लेकिन वे अपने बाकी साथियों की रिहाई पर अड़ गए हैं। अदालत ने प्रवेशपत्र के आधार पर इन छह अभ्यर्थियों की जमानत मंजूर कर दी लेकिन उन्होंने लिखकर दे दिया कि वे रविवार को होने वाली परीक्षा नहीं देंगे। उन्होंने बेल बाउंड भी नहीं भरा। उन्होंने सरकार के सामने गिरफ्तार किए गए अन्य सात साथियों की रिहाई की शर्त रख दी।

रविवार को प्रदेश में पटवारी-लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा होनी है। परीक्षा से पहले शनिवार की सुबह बेरोजगार संघ और पीसीएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थी संघ के प्रतिनिधियों ने सीएम से मुलाकात की। उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने डीजीपी को गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थियों को पटवारी-लेखपाल भर्ती की परीक्षा की अनुमति देने के निर्देश दिए। कोर्ट में छह आरोपियों संदीप, अमित पंवार, मुकेश सिंह,अमन चौहान, शुभम नेगी और अनिल कुमार के प्रवेशपत्र भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

2 of 9
शहीद स्मारक पर डटे युवा - फोटो : अमर उजाला
इसके आधार पर कोर्ट ने इनकी जमानत मंजूर कर दी। सभी को 30-30 हजार रुपये के निजी मुचलके और दो-दो जमानती प्रस्तुत करने को कहा गया। कोर्ट ने जमानत पर कई शर्तें भी लगाईं लेकिन इन आरोपियों ने बेल बांड नहीं भरे। इस कारण रिहाई के ऑर्डर तैयार नहीं हुए। लिहाजा, इन्हें रिहा नहीं किया जा सका। डीजीपी पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के मुताबिक, छह अभ्यर्थियों ने परीक्षा में शामिल होने से इन्कार कर दिया है।

 

विज्ञापन

3 of 9
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
माहौल खराब कर सकते हैं बॉबी और अन्य: अभियोजन
कोर्ट में अभियोजन ने बॉबी पंवार समेत सात आरोपियों की जमानत अर्जी का मौखिक विरोध किया। कहा कि यदि इन लोगों को जमानत दी जाती है तो ये माहौल खराब कर सकते हैं। सातों आरोपी पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी नहीं हैं।

 

4 of 9
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
शहीद स्मारक पर धरना जारी, नहीं माने बेरोजगार
भर्ती परीक्षा की सीबीआई से जांच कराने और गिरफ्तार 13 आंदोलनकारी युवाओं की रिहाई की मांग को लेकर शहीद स्मारक पर बेरोजगारों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। राज्य आंदोलनकारियों व अधिवक्ताओं के समझाने पर भी वे नहीं मानें। अब भी यहां करीब 30 से 35 युवा धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

5 of 9
कांग्रेसियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पटवारी लेखपाल भर्ती आज, 498 केंद्रों पर 1.58 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा रविवार को होगी। इसके लिए परीक्षा में नकल व गड़बड़ी रोकने के लिए आयोग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रदेश भर में 498 केंद्रों पर 1.58 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

6 of 9
लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पटवारी लेखपाल भर्ती का पेपर लीक होने के बाद लोक सेवा आयोग ने परीक्षा रद्द कर दी थीं। अब दोबारा से भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। लेकिन इस बार आयोग ने परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर विशेष चेकिंग की जाएगी। उधर, परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी केंद्रों के लिए शनिवार को रवाना हो गए।
विज्ञापन

7 of 9
गिरफ्तारियां - फोटो : अमर उजाला

वहीं आंदोलनकारी बेरोजगार युवाओं पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध और उनकी मांगों के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को खूब छकाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुख्यालय का घेराव करने के लिए रूख किया। इस बीच पुलिस ने सेंट जोजेफ तिराहे से आगे बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक लिया।

8 of 9
पुलिस ने पूुर्व सीएम हरीश रावत को रोका। - फोटो : अमर उजाला
यहां कार्यकर्ताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद पूर्व सीएम हरीश रावत और अध्यक्ष करन माहरा कार्यकर्ताओं के साथ कचहरी स्थित शहीद स्मारक के ओर जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें एस्लेहॉल चौक पर रोक दिया। देर तक पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को आगे नहीं बढ़ने दिया तो चौक पर जाम लग गया। तीखी नोकझोक के बाद पुलिस कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई, जहां देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Paper Leak: एई- जेई पेपर लीक मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार, पूछताछ में SIT के हाथ लगे अहम सुराग
विज्ञापन

इस बीच हरीश रावत ने कचहरी में धरने पर बैठे छात्रों से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बातचीत करते हुए उनके आंदोलन को समर्थन दिया। विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि सरकार को बेरोजगारों की बातों को सुनना चाहिए न कि उनका दमन करना चाहिए। विधायक हरीश धामी ने कहा कि अलग राज्य की लड़ाई इसलिए लड़ी गई थी, ताकि यहां के युवाओं को रोजगार मिल सके। सरकार को तानाशाही रवैया छोड़कर विपक्ष की सीबीआई जांच की मांग को तुरंत मान लेना चाहिए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें