फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board Result 2019: 10th में 99% अंक लाकर राज्य में किया टॉप, भविष्य के लिए चुना ये रास्ता

Thu, 30 May 2019 01:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
अपने माता पिता के साथ टॉपर अनंता सकलानी - फोटो : अमर उजाला
बेहद सामान्य परिवार से आने वाली दसवीं की टाॅपर अनंता ने अपने भविष्य के लिए सपने संजोये हैं। अनंता के पिता प्रशांत सकलानी और मां सुनीता शुक्ला दोनों सरकारी शिक्षक हैं। (अपने माता पिता के साथ टॉपर अनंता सकलानी)
विज्ञापन

2 of 5
टॉपर अनंता सकलानी - फोटो : अमर उजाला
अनंता ने बताया कि उनके पेपर बहुत अच्छे रहे थे। उन्हें मेरिट में आने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन उन्हें प्रदेश में टॉप करने का की उम्मीद नहीं थी। साइंस स्ट्रीम की छात्रा अनंता 12वीं की पढ़ाई के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी करना चाहती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
रामनगर में जारी किए गए नतीजे - फोटो : अमर उजाला
अनंता ने बताया कि उन्होंने साल भर अच्छी तरह से पढ़ाई की और परीक्षा के दौरान केवल सेलेबस रिवाइज किया। आज जारी हुए उत्तराखंड बोर्ड के दसवीं के परिणामों में एसवीएमआईसी नथुआवाला की अनंता सकलानी 495 (99 फीसदी) अंकों के साथ मेरिट लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।
 

4 of 5
अमर उजाला
अनंता ने हिंदी में 97, अंग्रेजी और गणित में 100 व विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में 99 अंक प्राप्त किए हैं। श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश के अर्पित बर्थवाल 493 अंकों के साथ दूसरे और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सितारगंज ऊधमसिंह नगर की सुरभि गहतोड़ी 98.40 फीसदी (492) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमर उजाला
बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) में इस बार हाईस्कूल में 1,49,950 एवं इंटरमीडिएट में 1,24,867 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी है। पिछली बार 26 मई को रिजल्ट जारी हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें