हाईस्कूल की मेरिट में तीसरा स्थान और कुमाऊं टॉपर रहीं एसवीएम स्कूल, सितारगंज की सुरभि गहतोड़ी ने इस तरह से पढ़ाई कर सफलता हासिल की... सुरभि ने अमर उजाला से बातचीत में अपनी सफलता का मंत्र बताया।
विज्ञापन
2 of 5
सुरभि ने बताया कि सफलता के लिए समय का सदुपयोग बहुत जरूरी है। मैंने बिना कोचिंग घर में ही पांच से छह घंटे पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की है। मैं इंजीनियर बनना चाहती हूं। मेरिट में तीसरा स्थान हासिल करना सपना जैसा लगता है।
विज्ञापन
3 of 5
लेकिन, आगे और मेहनत करूंगी। कोशिश करूंगी कि इंटरमीडिएट में प्रदेश में टॉप करूं। मैंने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। मैं प्रतिदिन स्कूल जाती थी। कभी कोई पीरियड बंक नहीं किया। विषयों को पूरा करने के साथ लगातार रिवीजन करने से काफी मदद मिली।
4 of 5
इसका फायदा ये हुआ कि परीक्षा के समय कोई भी विषय बोझ नहीं लगा। मेरी सफलता का श्रेय मैं अपने माता-पिता के साथ गुरुजनों को देना चाहूंगी। मेरी इस सफलता में उनकी मेहनत भी शामिल है।
हम सितारगंज के वार्ड संख्या सात में रहते हैं। मेरे पिता घनश्याम गहतोड़ी की मोहल्ले में परचून की दुकान है। मां गृहिणी हैं। बड़ा भाई हर्षित गहतोड़ी खटीमा डिग्री कॉलेज से बीएससी कर रहा है।