फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर पेट्रोलियम मंत्रालय की यह शर्त पूरी ना की तो आपको नहीं मिलेगा गैस कनेक्शन

Thu, 10 May 2018 05:22 PM IST
नवीन उपाध्याय, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
1 of 5
पेट्रोलियम मंत्रालय की नियमावली के एक नियम के चलते अगर आपने यह शर्त पूरी नहीं की तो गैस कनेक्शन नहीं मिलेगा।
 
विज्ञापन

2 of 5
Ujjwala scheme
दरअसल, परिवार में अकेली रह रहीं महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। पेट्रोलियम मंत्रालय की नियमावली अकेले रह रही ऐसी महिलाओं पर भारी पड़ रहा है। मंत्रालय ने आवेदक महिला और परिवार के एक अन्य सदस्य के आधार कार्ड का नंबर दर्ज कराना योजना के लिए अनिवार्य किया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Ujjwala scheme
अल्मोड़ा जिले के हवालबाग विकासखंड में ढैली गांव की ऐसी चार महिलाओं को इस योजना का लाभ सिर्फ इसलिए नहीं दिया जा रहा है क्योंकि वे परिवार की एकमात्र सदस्य हैं।
 

4 of 5
lpg
गांव के वार्ड सदस्य दिनेश जोशी ने बताया कि वह गांव की पनुली देवी पुत्री कृष्णानंद, रेवती देवी पत्नी धर्मानंद, पार्वती देवी पत्नी मोहन चंद्र, पार्वती देवी पत्नी राम दत्त के रसोई गैस कनेक्शन का आवेदन लेकर अल्मोड़ा गैस एजेंसी पहुंचे। लेकिन, इन महिलाओं के परिवार में अन्य सदस्यों के न होने के चलते उन्हें रसोई गैस कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन ऑयल - फोटो : hhhf
उज्ज्वला योजना में रसोई गैस कनेक्शन लेने के लिए परिवार के दो सदस्यों के आधार नंबर अनिवार्य हैं। नैनीताल में सोमवार को हुई बैठक में अधिकारियों के संज्ञान में इस मुद्दे को लाया गया है।
- राजीव कुमार, प्रबंधक, अल्मोड़ा गैस एजेंसी

यह मामला पेट्रोलियम मंत्रालय के संज्ञान में है। मंत्रालय से नए निर्देश प्राप्त होने पर ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- स्वाति गुप्ता, सहायक प्रबंधक, इंडियन ऑयल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें