यूआईडीएआई ने आधार कार्ड होल्डर्स को नई सुविधा उपलब्ध कराई है। जिससे यह पता लग जाएगी कि आपका आधार कहां-कहां इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
2 of 6
fraud
दावा किया जा रहा है कि यूआईडीएआई की इस पहल से आधार से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों में कमी आएगी।
विज्ञापन
3 of 6
आधार कार्ड
'ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री' नामक इस सुविधा से आप यह जान सकते हैं कि आपके आधार का उपयोग कहां-कहां किया जा रहा है।
4 of 6
aadhar card
- फोटो : SELF
आधार ऑथेंटिकेशन में बायोमेट्रिक जानकारी सेंट्रल आइडेंटिफाइड डेटा रिपॉजिट्री के पास वेरिफिकेशन के लिए जमा होता है। यह वेरिफिकेशन प्रक्रिया सीआईडीआर के पास उपलब्ध जानकारी के आधार पर की जाती है। यूआईडीएआई इस प्रक्रिया को समर्थन देने के लिए ऑनलाइन सुविधा देती है। यह सुविधा केवल आधार कार्ड धारक को हां या नहीं में जवाब देती है।
विज्ञापन
5 of 6
aadhar card
आधार कहां उपयोग हो रहा है ये जानने के लिए सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाएं। यहां पर आधार सर्विसेज के नीचे आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री पर क्लिक करें। इसके बाद ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री के पेज पर अपना आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड भरें। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
नया पेज खुलने के बाद उसमें ऑथेंटिकेशन टाइप सेलेक्ट करें, डेट रेंज, नंबर ऑफ रिकॉर्ड्स और जो ओटीपी मोबाइल नंबर पर आया है उसे एंटर करें। सबमिट पर क्लिक करते ही ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री खुल जाएगी।