विकासनगर में घर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आग लगने की घटना में घायल हुई महिला कुसुम को हिमाचल के रोहडू स्थित अस्पताल से शिमला शिफ्ट कर दिया गया है। उसके परिजनों ने बताया कि आग से जलने के कारण उन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया था, जहां तीन दिनों तक उपचार देने के बाद उन्हें शिमला रेफर किया गया है। हालांकि कुसुम की हालत खतरे से बाहर है लेकिन एक बेटी का शव नहीं मिलने के कारण वह बार-बार बेटी के बारे में परिजनों से पूछताछ कर रही है। वहीं, इस दौरान मृतका सोनम की मां अपनी भावनाओं को नहीं रोक पाई और फूट-फूट कर रोने लगी।