फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tyuni Agnikand: दोनों बेटियां चलीं गईं, जीकर क्या करूं...रोते बिलखते पिता की हालत देख हर किसी का कलेजा पसीजा

Sat, 08 Apr 2023 04:32 PM IST
रेनू सकलानी गोविंद शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, त्यूनी (विकासनगर)।
विज्ञापन
1 of 5
त्यूनी अग्निकांड की भेंट चढ़ी बच्चियां - फोटो : अमर उजाला
भीषण अग्निकांड में दो बेटियों को खोने वाले पिता विकेश पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने बिलखते हुए कहा कि मेरी दोनों बेटियां चलीं गई। अब जीकर क्या करूंगा। लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। अग्निकांड तीन सगी बहनों के परिवारों को जीवन भर का जख्म दे गया।

बेटियों को खोने के गम में तीनों के परिजन गहरे सदमे में हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हृदय विदारक घटना से पल भर में ही तीनों परिवारों की दुनिया उजड़ गई। अग्निकांड की भेंट चढ़ी चारों बच्चियों की मां सगी बहनें थी। घटना से भाटगढ़ी निवासी विकेश पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। विकेश खेतीबाड़ी करता है।

उनकी दो बेटियां थीं। अग्निकांड का शिकार हुईं दोनों बेटियां अधिरा (5) और ढाई साल की सैजल थीं। बेटियों की पढ़ाई के लिए विकेश ने त्यूनी गूंडा गांव में किराए में कमरा लिया था। यहां दोनों बेटियां मां कुसुम के साथ रहती थीं। हादसे में कुसुम भी झुलस गई थी। जिसका इलाज हिमाचल के रोहड़ू में चल रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
बच्चियों की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ - फोटो : अमर उजाला
कुसुम दोनों बेटियों को लेकर अपनी बहन पूनम के यहां गई हुई थीं। जहां हादसा हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
त्यूनी अग्निकांड - फोटो : amar ujala
पूनम की नौ वर्षीय पुत्री सोनम भी अग्निकांड का शिकार हो गईं।

4 of 5
त्यूनी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
सोनम दिव्यांग थी। वह दो भाई बहनों में बड़ी थी। उसके पिता त्रिलोक ड्राइवर हैं। वहीं हादसे का शिकार हुई समृद्धि (9) उर्फ रिद्धी पढ़ाई के लिए त्यूनी में अपनी मौसी पूनम के यहां रह रही थी।

ये भी पढ़ें...Road Accident: देहरादून में बड़ा हादसा, कालसी सहिया रोड पर खाई में गिरी कार, तीन की मौत और एक घायल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घायल - फोटो : अमर उजाला
चार दिन पूर्व ही अपने गांव विकटाड़ तहसील चौपाल हिमाचल प्रदेश से लौटी थी। उसके पिता जयलाल गांव में खेती करते हैं। समृद्धि दो भाई बहनों में छोटी थी। प्राथमिक स्कूल त्यूनी (प्रथम) में चौथी में पढ़ती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें