फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Mahila Ramlila: एक ऐसी रामलीला जिसका कोई भी किरदार पुरुष नहीं निभाता...तस्वीरों में देखिए

Sat, 08 Apr 2023 04:08 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 5
महिला रामलीला - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड की नारी सीता और दुर्गा के किरदार में ही नहीं बल्कि अब राम और लक्ष्मण के अवतार में भी नजर आ रही हैं। पुरुषों के एकाधिकार का पर्याय बना दिया गया रामलीला का मंच अब महिलाओं के अभिनय से शोभायमान हो रहा है। बदलते दौर में नारी के सशक्त होने का यह भी एक उदाहरण है। 

समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर अपना वर्चस्व स्थापित कर रही हैं। इन दिनों हल्द्वानी के उत्थान मंच में हो रही महिला रामलीला इस बात को साबित करती है कि महिलाएं वर्तमान में किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। इस रामलीला की आयोजक पुनर्नवा महिला समिति हर तरह से समाज के लिए काम करने में जुटी हुई है।

समिति की ओर से आयोजित इस महिला रामलीला की खास बात यह है कि इसमें हर किरदार में केवल महिलाऐं ही नजर आ रही हैं। समिति की ओर से आयोजित इस रामलीला में 1 साल से छोटी उम्र की बालिका से लेकर 70 साल तक की महिलाएं, अपने अभिनय का लोहा मनवा रही है। राम का किरदार निभा रही मानसी बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
महिला रामलीला - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मण का किरदार निभा रही लक्षिता और उनकी ही दोनों बहनें दिव्यांशी और सिद्धि भरत – शत्रुघ्न बनीं है।
विज्ञापन

3 of 5
महिला रामलीला - फोटो : अमर उजाला
सीता का किरदार तेजस्विनी निभा रहीं हैं। गीता दर्मवाल रावण बनीं हैं।

ये भी पढ़ें...Dehradun: प्रशिक्षु खिलाड़ियों से अश्लील हरकतें करने का मामला, ढाई घंटे बहस के बाद कोच को मिली जमानत

 

4 of 5
महिला रामलीला - फोटो : अमर उजाला
पर्यावरण प्रेमी और उत्तराखंड की गुलमोहर गर्ल नाम से मशहूर समाजसेवी तनुजा रामभक्त हनुमान का किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला रामलीला - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं की रामलीला देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह भी नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें