उत्तराखंड के राजभवन परिसर में पुराने राजभवन के पास शनिवार सुबह दुर्लभ प्रजाति के उल्लू के दो बच्चे मिले। दोनों बच्चों में एक घायल है जबकि दूसरा सही सलामत है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
राजभवन में मिले उल्लू
- फोटो : अमर उजाला
राजभवन के सुरक्षाकर्मियों में उल्लू को देखकर अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंची टीम ने उल्लू के बच्चों को कब्जे में लिया। घायल बच्चे का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
राजभवन में मिले उल्लू
- फोटो : अमर उजाला
घटनाक्रम के मुताबिक राजभवन कर्मचारियों ने शनिवार सुबह पुराने राजभवन के निकट सचिवालय के सामने उल्लू के दो बच्चों को देखा था। इनमें एक घायल था और दूसरा सही सलामत था।
4 of 5
राजभवन में मिले उल्लू
- फोटो : अमर उजाला
राजभवनकर्मियों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को दी। जानकारी मिलने पर मालसी रेंज के वन बीट अधिकारी सफीक अहमद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चों को पकड़ा।
राजभवन के सुरक्षा निरीक्षक संजय कुमार की मौजूदगी में दोनों बच्चों को वन विभाग की टीम को सौंपा गया। दोनों बच्चों को मालसी पार्क में रखा गया है जहां घायल बच्चे का इलाज किया जा रहा है।