फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां अपने-आप एकसाथ खिले 200 प्रजाति के फूल, देखने को लग रही लोगों की भीड़

Mon, 26 Jun 2017 09:28 AM IST
प्रमोद सेमवाल/ अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
1 of 6
flowers of valley
यहां अपने आप एक साथ 200 प्रजाति के फूल खिल जाते हैं। जिसे देखने के लिए पर्यटकों का जमावड़ा लग जाता है।
 
विज्ञापन

2 of 6
flowers of valley
फूलों की घाटी में रंग-बिरंगे फूलों का खिलना शुरू हो गया है। यहां पॉटेंटिला, एनीमून और एरिकुला सहित करीब 200 प्रजाति के फूल खिले हुए हैं। इन दिनों घाटी में दूर-दूर तक फूलों की महक फैल रही है।
 
विज्ञापन

3 of 6
flowers of valley
इन दिनों यहां पर्यटकों की चहलकदमी भी बढ़ गई है। एक जून को घाटी देशी-विदेशी सैलानियों के लिए खुली थी और इन 24 दिनों में 1150 पर्यटक घाटी का दीदार कर चुके हैं।

4 of 6
flowers of valley
वर्ष 2013 की आपदा के बाद फूलों की घाटी वर्ष 2015 में पर्यटकों के लिए खोली गई, लेकिन पर्यटकों की संख्या में इजाफा नहीं हो पाया। स्थितियां सुधरी तो वर्ष 2016 में फूलों की घाटी में रिकार्ड दस हजार पर्यटक उमड़े। इस बार भी घाटी में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
flowers of valley
फूलों की घाटी घूमने आए पश्चिम बंगाल के पर्यटक भुवनेश, मुकुल और अरविंद जैन का कहना है कि घाटी तक पहुंचने के लिए पैदल दूरी अधिक होने से थक गए थे, लेकिन यहां पहुंचते ही फूलों की खुशबू से तरोताजा हो गए। दिल्ली के पर्यटक धनंजय शर्मा और कनकता का कहना है कि फूलों की घाटी बेहद खूबसूरत है। यहां पर्यटन सुविधा बढ़ाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
valley of flower - फोटो : file photo
फूलों की घाटी में पचास फीसदी फूल खिल गए हैं। 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच घाटी पूरी तरह से रंग-बिरंगे फूलों से सज जाएगी। इन दिनों घाटी में पर्यटकों की चहल-पहल बनी है। घाटी में आपदा और बर्फ से क्षतिग्रस्त ट्रैक और पुलिया को ठीक कर दिया गया है। घाटी तक पहुंचने में पर्यटकों की पूरी मदद की जा रही है।
- चंद्रशेखर जोशी, उप वन संरक्षक, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, जोशीमठ, चमोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें