सोमवार को देहरादून में डाट काली मंदिर से अशारोड़ी की तरफ से आ रही सहारनपुर डिपो रोडवेज की बस और देहरादून से सहारनपुर की ओर जाते ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। जिसमें बस के परखच्चे उड़ गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
accident
जानकारी के मुताबिक हादसा दोपहर करीब 12:40 बजे हुआ। घटना की सूचना मिलने पर क्लेमेनटाउन पुलिस तुरंत मोके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बस में करीब 30- 35 सवारियां बैठी थी, जिनमें से करीब 15 लोगों को चोट आई।
विज्ञापन
3 of 5
accident
मौके से घायलों को थाने की सरकारी गाड़ी से ही महंत अस्पताल पहुंचाया गया। उसके बाद 07 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया। पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
4 of 5
accident
दुर्घटना में बस ड्राइवर को गंभीर चोट आयी है, जिसका महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार चल रहा है। अन्य घायलों को सामान्य चोट हैं। प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण ट्रक द्वारा मोड़ पर ओवर टेक करना एवं बस देहरादून की तरफ ओवर स्पीड से आना लग रहा है। मौके पर क्रेन को बुलाकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू कराया गया है।