फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में खाता है तो आप बन जाएंगे इन 10 फायदों के हकदार, पढ़िए और मौज लीजिए

Sat, 14 Apr 2018 12:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
rbi
आरबीआई की ओर से गठित बैंकिंग कोड्स एंड स्टैन्डर्ड्स बोर्ड ऑफ इंडिया (बीसीएसबीआई) ने बैंक ग्राहकों को इन 10 फायदों का हकदार बनाया है। आप भी जानिए...
 
विज्ञापन

2 of 9
देहरादून बैंक एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य जगमोहन मेंदीरत्ता ने बताया कि ज्यादातर बैंक खाता धारकों को अपने इन अधिकारों की जानकारी नहीं होती। जिस कारण वह कई सारी सुविधाओं से वंचित हो जाते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 9
bank
बेसिक या छोटा खाता हर व्यक्ति का अधिकार है। एक फोटो और बैंक के खाता खोलने के फार्म पर हस्ताक्षर करके या अंगूठा लगाकर इसे खोला जा सकता है। इस खाते में लेन-देन की सीमा है। 

 

4 of 9
bank
बैंकों को डिपॉजिट खातों की विशेष शर्तों की जानकारी ग्राहकों को खाता खोलने के समय देनी होती है। अगर बैंक ऐसा नहीं कर रहे हैं तो आप शिकायत कर सकते हैं।    

 
विज्ञापन

5 of 9
loss money
बेसिक खाते में अगर राशि शून्य हो गई है तो भी बैंक आपका खाता बंद नहीं कर सकते हैं। साथ ही मिनिमम अमाउंट के नाम पर किसी तरह का जुर्माना लगाने का अधिकार भी उनके पास नहीं है।   

 
विज्ञापन

6 of 9
money
बैंक के खाते को दोबारा चालू कराने के लिए बैंक आपसे कोई फीस नहीं ले सकता है। अगर आपको कहीं से फटा या पुराना नोट मिल गया है तो आप बैंक की किसी भी शाखा में जाकर अपने फटे/पुराने नोट बदल सकते हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 9
सांकेतिक तस्वीर
अगर आप बैंक की किसी सेवा से संतुष्ट नहीं है, तो आप बैंक के शाखा अधिकारी या टॉल फ्री नम्बर पर इसकी शिकायत कर सकते हैं। साथ ही अगर कोई कर्मचारी आपसे अभद्रता करता है तो इसकी शिकायत भी की जा सकती है।

 

8 of 9
बुजुर्ग
बुज़ुर्ग/विकलांग लोगों को एक ही खिड़की (जगह) पर सारी सुविधायें देना बैंकों के लिये ज़रूरी है।  कोई भी व्यक्ति किसी भी बैंक से नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर से 50,000 रुपए तक रकम किसी अन्य बैंक खाते में जमा करा सकता है।

 
विज्ञापन

9 of 9
cheque book
चेक कलेक्शन में बैंक की तरफ से निर्धारित समय से ज्यादा वक्त लगने पर ग्राहकों को मुआवजा पाने का अधिकार है। मुआवजे की रकम साधारण ब्याज दर के हिसाब से चुकाई जाएगी।  किसी ग्राहक ने बैंक से लोन लिया है, जिसके लिए सिक्योरिटी दी है तो इस मामले में पूरी देनदारी चुकाए जाने के 15 दिन के भीतर सिक्योरिटी वापस मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें