फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स को लेकर त्रिवेंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानिए बढ़ेगी परेशानी या मिलेगा फायदा?

Sun, 21 Jan 2018 08:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
आयकर - फोटो : social media
नए वित्तीय वर्ष में टैक्स को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल थे। तो जानिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का टैक्स को लेकर यह बड़ा फैसला...
विज्ञापन

2 of 9
trivendra singh rawat
वित्तीय संकट के बावजूद त्रिवेंद्र सरकार का प्रदेश की जनता पर कोई नया टैक्स लगाने का इरादा नहीं है। न ही सरकार कोई नया सेस लगाने पर विचार कर रही है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत के मुताबिक, बजट पूरी तरह से करमुक्त होगा।

 
विज्ञापन

3 of 9
water - फोटो : demo pic
उन्होंने नए वित्तीय वर्ष से पीने के पानी के दाम बढ़ाए जाने की संभावना से भी इंकार किया। उन्होंने कहा कि अभी सरकार के स्तर पर ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

4 of 9
electricity - फोटो : demo pic
अलबत्ता उन्होंने सरकार धर्मशालाओं और गरीब उपभोक्ताओं को बिलों के भुगतान में छूट देने के प्रस्ताव पर जरूर विचार कर रही है। पंत शनिवार को अपने सरकारी निवास पर मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

5 of 9
trivendra singh rawat
प्रदेश सरकार के बजट के संबंध में उन्होंने कहा कि इसकी तैयारी शुरू हो गई है। विभागों से प्रस्ताव मांग लिए गए हैं। वित्त विभाग इन प्रस्तावों पर विभागवार बैठक कर बजट तैयार करेंगे। बजट की तैयारियों की वह लगातार समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 9
income tax
यह पूछे जाने पर क्या सरकार बजट में नया कर लगाएगी? प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार कोई नया टैक्स नहीं लगाने जा रही है। न ही किसी तरह का सेस लगाया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 9
money
 एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने पानी की दरों में बढ़ोतरी की संभावना से भी इंकार किया। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने उनकी अध्यक्षता में एक मंत्रिमंडलीय उप समिति का गठन किया है, जो पानी की दरों पर विचार कर रही है।

 

8 of 9
टैक्स - फोटो : Demo
शुक्रवार को उपसमिति की बैठक हुई जिसमें पानी की दरों को लेकर प्रस्ताव आया। दाम बढ़ाए जाने को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है। प्रस्ताव पर सिर्फ चर्चा हुई है।
विज्ञापन

9 of 9
trivendra singh rawat
चर्चा के दौरान धर्मशालाओं और निचले तबके के उपभोक्ताओं को पानी की दरों में छूट देने पर विचार किया गया है। ये सभी सुझाव मंत्रिमंडल की बैठक में रखे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें