फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी खरीदने में दिखाएंगे ऐसी चालाकी तो दो दिन में उतर जाएगी टमाटर की 'गर्मी'

Fri, 28 Jul 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
टमाटर की इस मंहगाई को रोकने का कोई उपाय है क्या, इस सवाल के जवाब की तलाश में हमें दून विहार निवासी राजेश कुमार धर्मपुर सब्जी मंडी में मिल गए।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
tomato
वे टमाटर खरीदने गए थे, उन्होंने रेट पूछा तो पता चला कि 120 रुपये किलो। राजेश के लिए मुश्किल थी कि एक किलो टमाटर खरीदने में उन्हें सीधे 120 रुपये खर्च करने पड़ रहे थे।
 
विज्ञापन

3 of 7
1942 में सोलन की सपरुण वैली में पहली बार टमाटर की खेती की गई। - फोटो : अमर उजाला
आलू या अन्य सब्जी और खरीदनी ही पड़ती। राजेश ने तुरंत फैसला लिया। टमाटर खरीदने की बजाय केवल 100 रुपये में करेला, भिंडी, बंदगोभी और बैंगन चारों खरीद लिए।

 

4 of 7
zas
देहरादून में लोगों ने इस तरह के ग्रुप बना लिए हैं जो सब्जी खरीदने में चतुराई कैसे दिखाई जाए इसके लिए लोगों को अवेयर कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
सुर्ख लाल रंग का लाल सोना टमाटर। - फोटो : अमर उजाला
राजेश का कहना है कि टमाटर क्यों खाना, जब बाजार में सस्ती सब्जियां उससे ज्यादा विटामिन और मिनरल्स से भरपूर हैं। इस तरह राजेश ने सीधे 100 रुपये भी बचा लिए और ज्यादा सब्जियां भी खरीद लीं। 120 रुपए टमाटर के और  आलू-गोभी  जैसी सब्जी पर मोटे तौर पर 80 रुपए खर्च ही हो जाते।

 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : getty
राजेश का कहना है कि टमाटर खरीदना बंद करेंगे तो खुद ही इसके दाम घट जाएंगे। आप भी राजेश की तरह सस्ती सब्जियां खरीदकर न केवल पैसा बचा सकते हैं बल्कि आपको टमाटर से शरीर को होने वाली तत्वों की पूर्ति की कमी भी नहीं होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Tomato out of McDonald's burgers - फोटो : getty
बाजार में टमाटर के 120 रुपये किलो दाम के सामने कई सब्जियां ऐसी हैं, जिनके रेट बेहद कम हैं। मंडी से मिली जानकारी के मुताबिक फुटकर बाजार में भिंडी 30 रुपये, बंदगोभी 20 रुपये, और करेला 30 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। इनमें टमाटर डालने का झंझट भी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें