फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehrdaun: वीकेंड पर दून से ऋषिकेश तक जाम, सुबह से शाम तक रेंगते रहे वाहन, तस्वीरों में देखें कैसा रहा हाल

Mon, 17 Nov 2025 07:40 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून।

सार

दून में रविवार को सुबह से शाम तक वाहन रेंगते रहे। सुबह से ही जाम लगना शुरू हुआ लेकिन प्रशासन शाम तक जाम से राहत नहीं दिला सका।
विज्ञापन
1 of 5
वीकेंड पर दून से ऋषिकेश तक जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वीकेंड पर दून से ऋषिकेश तक जाम से हर कोई परेशान रहा। लच्छीवाला टोल प्लाजा पर भी वाहनों की भीड़ रही। इससे वाहन रेंग-रेंगकर चले और लोगों-पर्यटकों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। सुबह से शाम तक यही स्थिति रही। ऋषिकेश में पर्वतीय क्षेत्रों से दिल्ली-हरियाणा की ओर लौटते पर्यटकों के कारण वाहनों का दबाव रहा।

हाईवे पर वाहनों की लाइनें लगी रहीं। दून में सुबह से ही जाम लगना शुरू हुआ लेकिन शाम तक प्रशासन न तो कोई सड़कों से बाजार को हटवाया जा सका और न ही जाम से राहत दिला सका। रविवार को दून में छुट्टी का दिन जरूर था लेकिन सड़कों की स्थिति ने लोगों को घंटों जाम से परेशान किया।

विज्ञापन

2 of 5
जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार को हर रोज के मुकाबले दून की सड़कों पर राहत रहती है लेकिन इस रविवार को राहत नहीं मिल सकी। रेंजर्स ग्राउंड में मेले के चलते और उसके आसपास सड़कों पर बाजार लगा रहा।
विज्ञापन

3 of 5
देहरादून जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सड़कों के साथ फुटपाथ पर दुकानें सजी रही हैं। इससे चारों ओर सड़कों पर जाम लगा रहा। इसके अलावा लैंसडौन चौक, दर्शनलाल चौक, घंटाघर, चकराता रोड, राजपुर रोड, मसूरी मार्ग सहित अन्य स्थानों पर दिनभर जाम लगा रहा।

4 of 5
जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा परेड ग्राउंड के चारों ओर सड़कों पर घंटोंं जाम रहा। दो मिनट का सफर करने में ही आधे घंटे का समय तक लगा। बड़े से लेकर छोटे वाहन भी घंटों जाम में फंसे रहे।

ये भी पढ़ें...राजनीति:  उत्तराखंड में कांग्रेस ने फूंका विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने संभाली कमान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सड़क पर दो पहिया वाहन चालकों को भी निकलने के लिए जगह नहीं मिली। वहीं, कांग्रेस के कार्यक्रम के चलते राजपुर रोड समेत कई जगह जाम रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें