रुड़की हाईवे पर जाम
- फोटो : अमर उजाला
गर्मियों की छुट्टी होने की वजह से भारी संख्या में हरियाणा, दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ आदि क्षेत्रों के लोग हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी आदि स्थलों का रुख कर रहे हैं। बड़ी संख्या में एक साथ सैलानियों के आ जाने से नारसन तिराहे पर स्थिति विकट हो गई। यहां लग रहीं वाहनों की कतारें, देखते ही देखते नारसन बॉर्डर तक जा पहुंचीं।