फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली में शाही शादी: 200 करोड़ की शादी की 5 खास बातें, जिसकी पूरी दुनिया में हुई चर्चा

Mon, 24 Jun 2019 08:51 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
1 of 6
औली में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के औली में हुई गुप्ता बंधुओं अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत और अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की 200 करोड़ रुपए के बजट में हुई शादी की चर्चा पूरी दुनिया में रही। यह शादी खास क्यों थी इसकी कई वजह रहीं। चलिए जानते हैं  शादी में क्या खास था। 
विज्ञापन

2 of 6
हैलीकॉप्टर से रवाना होते मेहमान - फोटो : अमर उजाला
दो सौ हेलीकॉप्टर बुक
शादी समारोह में देश-विदेश के कई मेहमान पहुंचे। इसके लिए करीब दो सौ हेलीकॉप्टर बुक किए गए थे। हेलीकॉप्टरों ने दिल्ली और देहरादून से उड़ान भरी और जोशीमठ में मेहमानों को उतारा। दिल्ली से गए सभी मेहमानों ने शादी के साथ हिमालय दर्शन भी किए। 
विज्ञापन

3 of 6
औली में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला
100 पंडितों के दल ने कराई शादी 
दूसरी वजह ये भी थी कि दोनों बेटों की शादियां 100 पंडितों के दल ने कराई। इसमें अवधेशानंद महाराज मुख्य पुजारी रहे। इसके अलावा कथा वाचक रमेश भाई ओझा भी शामिल हुए। इसके साथ ही पूरे दल ने त्रिजुगीनारायण मंदिर में भी दोनों दंपति को शिव पार्वती का आशीर्वाद दिलाया। 

4 of 6
औली में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला
पांच करोड़ के फूलों की सजावट
मंडप से लेकर पंडाल तक सभी जगह की डेकोरेशन भी काफी चर्चा में रही। बताया जा रह है कि शादी में पांच करोड़ के विदेशी फूलों की सजावट हुई। सभी फूल रोजाना बदले गए। इसके साथ ही औली की ढलानों पर 25 हजार फ्लावरिंग प्लांट लगाए गए। वहीं औली की मखमली ढलानों पर की गई विभिन्न कलाकृतियों ने भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। 
विज्ञापन

5 of 6
मैरिज रजिस्ट्रेशन कराते सूर्यकांत और कृतिका - फोटो : अमर उजाला
शादी के तुरंत बाद कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन 
खास बात ये भी रही कि 20 को सूर्यकांत और कृतिका की शादी हुई। इसके बाद उन्होंने तुरंत जोशीमठ में ही अपना मैरिज रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं 22 जून को अतुल गुप्ता और शिवांगी की शादी हुई और उन्होंने भी सात फेरे लेते ही सबसे पहले मैरिज रजिस्ट्रेशन कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रस्तुति देतीं कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सितारों ने सजाई महफिल
उत्तराखंड में यह पहली ऐसी शादी रही जिसमें इतनी बड़ी संख्या में बॉलीवुड सितारे जुटे। योग गुरु स्वामी रामदेव, चिदानंद मुनी, आचार्य बालकृष्ण, बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ कपूर, कटरीना कैफ, उर्वशी रौतेला, सिंगर अभिजीत सावंत, जावेद अली, गायक कनिका कपूर, कैलाश खेर, पंजाबी रैपर बादशाह ने खूब महफिल सजाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें