उत्तराखंड में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के कारण कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर मार्ग के मक्कू बैंड से आगे बंद है। चोपता में अधिकतम तापमान माइनस 4 डिग्री रहा। सारी गांव समेत त्रियुगीनारायण, तोषी, गौंडार, चौमासी, चिलौंड, कालीशिला, ब्यूंखी आदि गांवों तक भी बर्फबारी हो चुकी है। दूसरी तरफ जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग समेत सभी घाटी क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही।