फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरी-केदार और हेमकुंड साहिब में दूसरे दिन भी बर्फबारी, औली से लौटे सैलानी, सड़कों पर लगा लंबा जाम 

Thu, 02 Jan 2020 08:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार दूसरे दिन भी बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ के साथ ही जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में शीतलहर चली। बर्फबारी से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं औली मार्ग पर नए साल के दिन लंबा जाम लगा रहा। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह से पहाड़ में धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। शाम चार बजे से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी रही। जोशीमठ, गोपेश्वर, घाट, पोखरी, देवाल, थराली, कर्णप्रयाग, नारायणबगड़ और गैरसैंण क्षेत्र में सुबह और शाम को शीतलहर चलने से शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।  केदारनाथ में भी दोपहर बाद हल्की बर्फबारी की सूचना है। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सुबह से सूरज और बादलों की आंखमिचौली होती रही। दिन चढ़ने के साथ कई बार मौसम सुहावना हुआ। लेकिन फिर बादलों के घिरने से शीतलहर का प्रकोप बना रहा। उधर, केदारनाथ दोपहर बाद हल्की बर्फबारी की सूचना है। लेकिन तुंगनाथ व चोपता में दिनभर घने बादल छाए रहे।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर पुलिस की ओर से बनाया गया ट्रैफिक प्लान साल के पहले दिन ही पटरी से उतर गया। बुधवार को भारी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से करीब तीन घंटे तक औली रोड पर जाम लगा रहा। पर्यटकों ने वाहनों में बैठकर ही सड़क सुचारु होने का इंतजार किया। बाद में जोशीमठ थाना पुलिस की ओर से कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर दो बजे औली रोड पर अचानक दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही होने पर जाम लग गया। देखते ही देखते करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। थानाध्यक्ष जयपाल नेगी ने बताया कि नगर पालिका जोशीमठ की जेसीबी के फंसने से पर्यटकों के वाहन भी जाम में फंस गए। शाम पांच बजे सड़क को सुचारु कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
नए साल के जश्न के लिए औली पहुंचे पर्यटकों ने बुधवार को जमकर बर्फ का लुत्फ उठाया। बुधवार को पर्यटकों ने औली स्लोप पर स्कीइंग की तो कुछ ने बर्फ में चहलकदमी की। कड़ाके की ठंड में लोगों ने थर्टी फर्स्ट मनाया। बुधवार को औली का तापमान न्यूनतम -6 और अधिकतम 1 रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें