फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली के बाद पर्यटकों को खूब भा रहा बर्फ से लकदक ये ट्रेक, तस्वीरें देखकर आना चाहेंगे यहां...

Sun, 23 Feb 2020 06:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली)
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में सबसे ज्यादा पसंददीदा पर्यटन स्थल औली के बाद अब पर्यटकों को सुरम्य ब्रह्मताल ट्रेक खूब पसंद आ रहा है। उत्तराखंड के चमोली जिले में बने इस  ब्रह्मताल ट्रेक पर अब तक इस सीजन में लगभग तीन हजार देशी-विदेशी पर्यटक सैर कर चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों की बढ़ती संख्या से स्थानीय युवा भी गदगद हैं। देवाल विकास खंड के वाण, मुंदोली, कुलिंग और बांक गांव के करीब 200 युवा सैलानियों के साथ गाइड के रुप में कार्य कर पर्यटन स्वरोजगार को भी बढ़ावा दे रहे हैं। लेकिन अभी तक यह पर्यटन स्थल पर्यटन विभाग की नजरों से दूर है। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
देवाल क्षेत्र के अंतिम बस स्टेशन लोहाजंग से ब्रह्मताल तक 27 किलोमीटर लंबा ट्रेक है। यहां वर्षभर पर्यटकों की आवाजाही रहती है। दो वर्ष पूर्व उच्च न्यायालय ने औली  के बुग्याल में रात्रि प्रवास पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद पर्यटकों का रुख ब्रह्मताल ट्रेक की ओर हो गया। वर्ष 2018 में इस ट्रेक पर करीब 2500 पर्यटक पहुंचे थे। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वाण गांव के गाइड सुरेंद्र सिंह, विनोद व कपिल तथा बांक गांव के गाइड वीरेंद्र सिंह का कहना है कि पर्यटकों को क्षेत्र में होम स्टे के साथ ही टेंट की सुविधा दी जा रही है। बर्फ के बीच ट्रेकिंग कर पर्यटक खूब गदगद हो रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के करीब दो सौ युवा पर्यटन स्वरोजगार से जुड़े हुए हैं। इधर, बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ आशुतोष कुमार का कहना है कि ब्रह्मताल ट्रेक के रख-रखाव के लिए जिला योजना से बजट की मांग की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ब्रह्मताल ट्रेक पहले से ही चर्चित ट्रेक है। यह वनडे ट्रेक है। जिससे पर्यटकों को कोई असुविधा नहीं होती है। रतगांव और बुरसोल में पर्यटन विभाग की ओर से लोगों को होमस्टे योजना का लाभ दिया गया है। ब्रह्मताल ट्रेक का समय-समय पर प्रचार-प्रसार भी किया जाता है। 
विजेंद्र पांडे, जिला पर्यटन अधिकारी, चमोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें