बागेश्वर में खातीगांव, बाछम, बदियाकोट, विनायकधुर, रिखाड़ी, कीमू, गोगिना, लीती, कुरमुल्या ग्वार और अल्मोड़ा जिले के वृद्ध जागेश्वर, बिनसर, मोतियापाथर में सुबह हल्की बर्फबारी हुई जो बारिश के साथ पिघल गई। तेज बारिश से गागरीगोल चनोली, नरग्वाड़ी तिलसारी मोटर मार्ग में जगह- जगह पर मलबा आने से मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है।