फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखते ही देखते वो डूब गया और दोस्त बनाते रहे वीडियो

Tue, 27 Jun 2017 02:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
drown
दोस्त को कैमरा पकड़ाकर वह गंगा में उतर गया। दोस्त वीडियो बनाते रहे और वह धीरे-धीरे डूब गया। मामला देहरादून जनपद के ऋषिकेश का है। दिल्ली से दो टूरिस्ट गाइड सैलानियों के एक दल को घुमाने के लिए ऋषिकेश लेकर आए थे। पर्यटकों को होटल में छोड़ने के बाद दोनों गाइड गंगा में नहाने के लिए लक्ष्मणझूला के किरमोला घाट पर चले गए। 
विज्ञापन

2 of 5
drown
125 शर्मा इन्क्लेव मुबारकपुर, अमन विहार, दिल्ली निवासी टूरिस्ट गाइड कुंदन सिंह (25 वर्ष) पुत्र राम सिंह गंगा में नहाने के लिए उतरा। उसने साथी गाइड करमवीर सिंह को मोबाइल पर गंगा में तैरने का वीडियो बनाने को कहा।
विज्ञापन

3 of 5
drown
करमवीर सिंह उसका वीडियो बना रहा था, जबकि कुंदन गंगा की लहरों पर कलाबाजी दिखाने लगा। इसी बीच वह तेज लहरों की चपेट में आ गया और डूबने लगा। मगर, वीडियो शूट कर रहे करमवीर सिंह को इसका अहसास नहीं हुआ। देखते ही देखते कुंदन सिंह गंगा की लहरों में ओझल हो गया। 

4 of 5
drown
कुछ ही देर में जब कुंदन लहरों में कहीं नहीं दिखा तो वीडियो बना रहे करमवीर के हाथ-पैर फूल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
drown
सूचना पाकर लक्ष्मणझूला थाने से पुलिस व जल पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू चलाया गया। मगर, उसका कुछ पता नहीं चल पाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें