फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर उमड़ा पर्यटकों का सैलाब: ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम, रेंगरेंग कर चलते रहे वाहन, होटल-कैंप सब हुए फुल

Sun, 01 Oct 2023 11:59 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
वीकेंड पर उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, - फोटो : amar ujala

वीकेंड पर ऋषिकेश, मुनि की रेती, तपोवन क्षेत्र में वाहनों की भीड़ उमड़ी। सुबह से लेकर शाम तक वाहन रेंगरेंग कर चलते रहे। नेपाली फार्म से लेकर ब्रह्मपुरी तक स्थानीय पुलिस प्रशासन की यातायात व्यवस्था फेल हो गई।

सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन और आड़ी तिरछी खड़ी ठेलियां भी दिनभर जाम का कारण बने रहे। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए सुबह से ही नेपालीफार्म से वाहनों को डायर्वट किया गया, लेकिन फिर भी स्थानीय लोगों को पुरानी चुंगी से लेकर तपोवन तक जाम से निजात नहीं मिली।

शनिवार, रविवार और दो अक्तूबर को तीन दिन का अवकाश के चलते दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान आदि प्रांतों के पर्यटक कैंपिंग और राफ्टिंग का आनंद लेने के लिए मुनि की रेती, स्वर्गाश्रम, तपोवन और लक्ष्मणझूला निजी वाहनों से पहुंच रहे हैं। स्थानीय होटल भी पर्यटकों से पैक हो गए हैं। हेंवल घाटी अंतर्गत गरुड़चट्टी, रत्तापानी, मोहनचट्टी, घट्टूगाड़, नैल, बिजनी, शिवपुरी, घुघतानी, क्यार्की आदि क्षेत्रों में संचालित कैंप भी पर्यटकों से फुल हो गए हैं

विज्ञापन

2 of 5
जाम - फोटो : amar ujala

पर्यटकों की भीड़ के कारण सुबह से देरशाम तक नेपाली फार्म, श्यामपुर फाटक, कोयलघाटी, पुरानी चुंगी, त्रिवेणीघाट चौक, देहरादून तिराहा, चंद्रभागा पुल, भैरव मंदिर, कैलासगेट, शिवानंद गेट, तपोवन और ब्रह्मपुरी तक वाहन रेंगरेंगकर चलते रहे।

विज्ञापन

3 of 5
जाम - फोटो : amar ujala

वाहनों की भीड़ को नियंत्रण करने के लिए हरिद्वार से आने वाले बाहरी पर्यटकों के वाहनों को नेपाली फार्म से डायवर्ट कर उन्हें छिद्दरवाला, भानियावाला चौक होते हुए जौलीग्रांट, मनइच्छा देवी मंदिर बाईपास मार्ग भेजा गया। उसके बावजूद भी नेपाली फार्म से लेकर ब्रह्मपुरी तक दिनभर वाहन रेंगरेंग कर चलते रहे।

4 of 5
ऋषिकेश - फोटो : अमर उजाला

लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग का भी यही हाल रहा। यहां सड़क किनारे खड़े कैंप संचालक और पर्यटकों के वाहनों से दिनभर जाम रहा। जिससे पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले वाहन और नीलकंठ धाम जाने वाले भक्तों को परेशानी हुई। शाम ढलते ही कैंप और होटल पर्यटकों से गुलजार हो गया।

ये भी पढ़ें...देहरादून : जोशीमठ आपदा पर वाडिया संस्थान की रिपोर्ट में खुलासा- भूधंसाव में नहीं थी भूकंप की कोई भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषिकेश - फोटो : अमर उजाला
शिवपुरी, ब्रह्मपुरी, क्लब हाउस, मरीन ड्राइव राफ्टिंग प्वांइटों पर पर्यटकों की भीड़ रही। सूर्याेदय से लेकर सूर्यास्त तक गंगा में रंग बिरंगी राफ्ट तैरतीं हुई नजर आई। राफ्ट संचालक जीतपाल, अभय पयाल, सुनील ने बताया कि वीकेंड पर उमड़ी के कारण पहले दिन उनका व्यवसाय चौपट हो गया है। वाहनों की भीड़ के कारण उनके राफ्टिंग वाहन दिनभर जाम में फंसे रहे। जहां उनके राफ्टिंग वाहन एक दिन में तीन चक्कर मार देते थे, वहीं भीड़ के कारण उनके वाहन दिनभर में केवल एक ही चक्कर मारना पड़ा। ऑनलाइन की अपेक्षा ऑफलाइन राफ्टिंग के शौकीनों की भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें