भगवान भास्कर का मेष राशि में प्रवेश भी इसी दिन होगा। लाखों श्रद्धालु हरिद्वार सहित देश की पवित्र नदियों में बैसाखी स्नान करेंगे। धनतेरस से भैयादूज तक पांच दिन पर्व हर साल पड़ते हैं। लेकिन शनिवार 13 अप्रैल को यह विचित्र संयोग पड़ रहा है कि एक ही दिन पांच पर्व एकसाथ हैं।