गर्मी में प्यास बुझाता युवक
- फोटो : फाइल फोटो
दून अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉ. प्रवीण पंवार के अनुसार इन दिनों डीहाइड्रेशन (निर्जलीकरण), लू लगने, एलर्जी, संक्रमण और अन्य कई बीमारियों का जोखिम काफी है। गर्म तापमान शरीर का पानी सोख लेता है और हमारी ऊर्जा बहुत जल्दी खर्च हो जाती है। इससे बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। इसके अलावा शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा पर्याप्त बनाए रखने के लिए तरल पदार्थों का सेवन बेहद जरूरी है। इनमें फलों का रस, मट्ठा, नारियल पानी आदि लिया जा सकता है। हालांकि इन दिनों मीठे पेय पदार्थों से दूर रहने की जरूरत है।