आजकल घुटनों के दर्द से परेशान लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके चलते चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
2 of 7
vc nvc
- फोटो : getty images
इस दर्द के पीछे बुढ़ापा, आर्थराइटिस जैसे कई कारण हो सकते हैं पर इससे निजात पाना इतना भी मुश्किल नहीं। अगर आप इन तीन घरेलू नुस्खों में से एक नुस्खे को अपना लें तो घुटनों के दर्द से निजात पा सकते हैं। आइए हम बताते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
se
1. मैथीदाना
मेथी तो हर घर में मिल ही जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेथी एक लाजवाब औषधि भी है। घुटनों के दर्द के लिए तो रामबाण ही समझिए। मेथी के बारीक चूर्ण करके रख लें। इसे दो चम्मच पानी के साथ मिलाकर घुटनों पर लगाने से दर्द समाप्त होता है। इसका उपयोग एक दो महीने तक करें। इसके एड़ी के दर्द से भी छुटकारा मिलता है।
4 of 7
afsd
मेथी का प्रयोग मछली के तेल (कॉड लिवर आयल) की जगह कर सकते हैं। कॉड लिवर आयल की तरह यह भी घुटनों का दर्द, स्नायु रोग, बहुमूत्र, सुखा रोग, खून की कमी, छूत के पीछे बचने वाली निर्बलता आदि में बहुत लाभदायक सिद्ध है। मछली का तेल की जगह मेथी पाउडर चम्मच की मात्रा में दूध के साथ देने से वही लाभ होता है।
विज्ञापन
5 of 7
AWE
2. अखरोट
मेथी नहीं करना चाहते तो आप अखरोट का इस्तेमाल कर सकते हैं। अखरोट की तीन-चार गिरियां निकाल कर उसे प्रातः खाली पेट खाएं। मात्र कुछ दिन खाने से ही घुटनों का दर्द समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन
6 of 7
पैर का दर्द
- फोटो : getty images
इतना ही नहीं, अखरोट के रोजाना सेवन से हड्डियों में मज्जा भी बढ़ती है, जिससे हड्डियों में चिकनाई बनी रहती है। इसके चलते घुटनों को आराम मिलता है। इससे मस्तिष्क भी मजबूत होता है।
3. नारियल
अगर ऊपर के दोनों उपाय नहीं कर सकते हैं तो कोई बात नहीं। अभी एक और नुस्खा है और वह है नारियल की गिरी। नारियल की गिरी खाते रहने से घुटनों का दर्द दूर रहता है। तो ये घरेलू नुस्खे अपनाकर आप घुटनों के दर्द से राहत पा सकते हैं। अगर फिर भी दर्द न कम हो रहा हो तो डॉक्टर की सलाह लें।