शुक्रवार को सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' फिल्म रिलीज हो गई है। लेकिन इससे पहले सलमान ने इंटरव्यू में ऐसी बात कह दी है कि वह बुरे फंस गए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : SELF
खटीमा में वाल्मीकि समाज के लोगों ने फिल्म स्टार सलमान खान पर एक इंटरव्यू के दौरान वाल्मीकि समाज का उपहास उड़ाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
3 of 5
अदालत
- फोटो : amar ujala
आरोप है कि वाल्मीकि समाज को लेकर की गई टिप्पणी से उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने सलमान खान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
4 of 5
salman khan
उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा एक नेशनल चैनल के इंटरव्यू में सलमान खान ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और अशोभनीय टिप्पणी कर वाल्मीकि समाज का उपहास उड़ाया।
गौरव ने टीवी का वह सीन भी व्हाट्स एप के माध्यम से पुलिस को सौंपा। वाल्मीकि समाज के लोगों ने पुलिस से सलमान खान के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की है। इस अवसर पर अनिल वाल्मीकि, बुद्धसेन और विजय गौरव आदि थे।