फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत से खोदकर निकाले बाप-बेटी और मजदूरों के शव, रोंगटे खड़े कर देंगी दर्दनाक तस्वीरें

Sat, 23 Dec 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
1 of 6
kashipur
ढांग गिरने से रेत के अंदर दबे मजदूरों के शव रेत खोदकर निकाले। दर्दनाक तस्वीरें देखकर आंखे नम हो जाएंगी।
विज्ञापन

2 of 6
kashipur
बता दें कि, कोसी नदी में पिता-पुत्री समेत तीन मजदूर अवैध खनन की भेंट चढ़ गए। रेत का खदान करते समय 15 फुट ऊंची ढांग गिरने से पांच मजदूर रेत में दब गए, जिनमें तीन की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस मामले में खेत स्वामी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और 3/57 खनन अधिनियम के तहत कुंडेश्वरी चौकी में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
kashipur
हादसा कुंडेश्वरी चौकी इलाके के ग्राम नूरपुर स्थित कोसी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे हुआ। सुल्तानपुर पट्टी निवासी शोभाराम सैनी पुत्र जानकी के खेत खाता संख्या 128 रकबा 0.076 हेक्टेअर में 19 मजदूर अवैध रूप से खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रेत भर रहे थे। इस भूमि पर खनन के लिए पट्टे का आवंटन नहीं हुआ है। करीब 15 फुट गहराई तक रेत निकाल लेने से ऊपरी ढांग की परत चटक गई, लेकिन कोहरे और धुंध के चलते किसी का ध्यान उस ओर नहीं गया।

4 of 6
kashipur
आनन-फानन में मजदूरों ने उनमें से तीन लोगों को बाहर निकाल लिया, जबकि दो रेत में ही दबे रह गए। सुल्तानपुर पट्टी चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मजदूरों की मदद से रेत हटानी शुरू की। करीब दस मिनट की मशक्कत के बाद ग्राम मझौला थाना बहजोई चंदौसी (यूपी) निवासी फरमान (25) पुत्र बाबू को निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। करीब आधे घंटे बाद जिला रामपुर के ग्राम काशीपुर आगा निवासी रियासत (60) का शव भी बरामद हो गया।
विज्ञापन

5 of 6
kashipur
इधर, घायल शरीफ जहां (15) पुत्री रियासत, फिरानपुर रामपुर निवासी रफ्फन (45) पुत्र अली अहमद और चखिया रामपुर निवासी नूर अहमद (25) पुत्र मोहम्मद अली को घायलावस्था में बाजपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान शरीफ जहां ने भी दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kashipur
सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद, एसडीएम बाजपुर पूरन सिंह राणा, सीओ बाजपुर एमसी बिंजौला, कोतवाल बाजपुर बीडी उनियाल, आईटीआई थाना प्रभारी जसवीर सिंह, कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये। इस मामले में बाजपुर के खनन मुहर्रिर जयप्रकाश की ओर से खेत स्वामी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व 3/57 खनन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें