फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटने गई महिलाओं पर गुलदार ने किया हमला, एक किलोमीटर दौड़कर बचाई जान

Fri, 24 Mar 2017 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहिया
विज्ञापन
1 of 6
guldar - फोटो : demo
कालसी तहसील के सराड़ी गांव के निकट घास लेने गई दो महिलाओं पर घात लगाए गुलदार ने झपटा मार दिया। महिलाओं ने दौड़ कर जान बचाई। घटना के बाद से दोनों महिलाएं डरी सहमी हुई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
guldar - फोटो : demo
ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन गुलदार आबादी क्षेत्र के आसपास दिखाई दे रहा है, लेकिन वन विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। जानकारी के अनुसार सराड़ी गांव निवासी सुनिता देवी और बिसला देवी शुक्रवार की सुबह आठ बजे गांव से करीब एक किमी दूर स्थित जंगल में घास लेने गई हुई थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
Trapped in wiring Guldar - फोटो : amarujala
दोनों महिलाएं घास काट रही थी। इस बीच अचानक वहां गुलदार आ धमका। सामने गुलदार देख दोनों महिलाओं के होश उड़ गए। उनकी आंखे फटी की फटी रह गई। गुलदार महिलाओं पर झपटा। 

4 of 6
गुलदार - फोटो : amarujala
महिलाएं जान बचाती हुई गांव की ओर दौड़ पड़ी। उनकी आवाज सुनकर गांव के लोग जंगल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने शोर मचा कर गुलदार को वहां से भगाया। ग्रामीणों ने बताया कि बीती 11 मार्च को भी गुलदार ने बाइक सवार पूरण सिंह निवासी डिमऊ पर भी गुलदार झपटा था,
विज्ञापन

5 of 6
गुलदार
 हालांकि पूरण सिंह इसमें बाल-बाल बच गए थे। सराड़ी की प्रधान मकतुला का कहना है कि कई दिनों से गुलदार आसपास के इलाकों में दिखाई दे रहा है। जिससे लोगों को डर बना हुआ। लोगों को पशुधन की चिंता भी सता रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चकराता वनप्रभाग के डीएफओ दीपचंद आर्य का कहना है कि गांव के आसपास गश्त बढ़ा दी गई है। वन कर्मियों को गुलदार पर नजर रखने को कहा गया है। गुलदार को घने जंगल में खदेड़ना का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें